फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार पायल को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में प्रदेश के टॉपर्स में शामिल गांव पहाड़ीपुर की छात्रा पायल का मानना है कि वह उच्च शिक्षा के बाद उस जॉब में जाना पसंद करेंगी तो उनकी रुचि का होगा। उन्होंने कहा कि उसने पढ़ाई घंटों के हिसाब से नहीं की।
विज्ञापन

पायल ने बताया कि सोशल मीडिया में समय व्यस्त करने की वजह उसका प्रयोग आवश्यक कार्यों के लिए करना चाहिए। सोशल मीडिया पर पढ़ाई संबंधित बहुत सी एप्लीकेशन व साइट्स है। आवश्यक हो तो प्रयोग कर लेना चाहिए। उसने कभी घंटो के हिसाब से पढ़ाई नही की है लेकिन थोड़ा थोड़ा सभी विषय पढे़। नियमित कक्षा में गई और घर पर पढ़ाई की। यदि रोजाना नियमित पढ़ाई करें तो परीक्षा में दिनों में अधिक पढ़ने की जरूरत नहीं रहती।
कोरोना काल के दौरान पायल ने नेट के माध्यम से पढ़ाई करने क साथ-साथ अध्यापकों से भी जटिल प्रश्नों को पूछा। पायल के दादा उमेद सिंह और बाकी परिजनों ने उसके परिणाम घोषित होने पर खुशी जताई थी। सीएम से सम्मानित होकर पायल और उसके परिजन बहुत खुश थे। गौरतलब है कि पायल ने पायल ने दसवीं में भी 500 में से 486 अंक प्राप्त किए थे। बारहवीं में पायल ने साइंस (नॉन मेडिकल) से 500 मे से 494 अंक प्राप्त किए है। पायल ने इस प्रदर्शन का श्रेय अच्छेज पहाड़ीपुर गांव के पैराडाइज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ और परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें