फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब पीकर पति करता था पीटाई, पत्नी ने कर दी हत्या

विज्ञापन
-फोटो 70 : भानुप्रताप के पड़ोसियों से जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ। दिल्ली रोड पर स्थित श्यामजी कांप्लेक्स के साथ लगती कॉलोनी में रहने वाले भानुप्रताप की चाकू से गला रेतकर और सिर पर पत्थर से वार कर हत्या वाली पुलिस ने पत्नी कुसुम को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने शराब पीकर मारपीट करने व घरेलू कलह के चलते भानुप्रताप की हत्या की बात पुलिस के समक्ष कबूल की है।
विज्ञापन

महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि अभी इस मामले में और भी आरोपी हो सकते हैं। पुलिस ने मृतक भानुप्रताप के भाई राघवेंद्र सिंह के बयान पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव हुसैनपुर दीवाने का रहने वाला है।
बता दें कि 36 वर्षीय भानुप्रताप का शव रविवार शाम को उसके किराये के कमरे में ही बेड पर मिला था। वह यहां अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। इनमें लड़का बड़ा और लड़की छोटी है। भानुप्रताप चार भाईयों में बड़ा था। काफी समय से वह अपने परिवार के साथ श्यामजी कांप्लेक्स के साथ लगती कॉलोनी में रहता था और बहादुरगढ़ में एक ढाबे पर काम करता था।
विज्ञापन


पत्नी ने रचा ड्रामा
भानुप्रताप की हत्या करने के मामले का खुलासा रविवार की शाम को हुआ था। मृतक की पत्नी कुसुम ने मामले में ड्रामा रचा और पुलिस को उसकी हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर थाना शहर से एसएचओ दिनकर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को प्रारंभ से भानुप्रताप की पत्नी पर हत्या का शक था। उसे तुरंत हिरासत में लिया गया और गहन पूछताछ की तो महिला ने हत्या किए जाने का खुलासा कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी महिला अभी भी इस घटना में कोई न कोई जानकारी छिपा रही रही है। पुलिस को इस हत्याकांड के पीछे अन्य लोगों के शामिल होने का भी शक है।

प्रतिदिन करता था भानुप्रताप पत्नी से मार पिटाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक पूछताछ में महिला से मालूम हुआ है कि भानुप्रताप व शराब पीकर पत्नी कुसुम में हर रोज झगड़ा करता था। पत्नी कुसुम श्यामजी कांप्लेक्स के नजदीक ही एक खोखा लगाकर बीड़ी-सिगरेट की दुकानदारी करती है। भानुप्रताप की हत्या में किसी और का भी हाथ है या नहीं, इसको लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

मृतक भानुप्रताप के भाई की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पोस्टमार्टम करवाकर शव भानुप्रताप के भाईयों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

-दिनकर यादव, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़।

-फोटो 70 : भानुप्रताप के पड़ोसियों से जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें