बलदेव नगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मृतका के भाई नन्नू की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
अंबाला सिटी में बलदेव नगर के गुरुनानक नगर में चरित्र पर शक के चलते पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति बंटी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बंटी अपनी 32 वर्षीय पत्नी हिना के चरित्र पर लंबे समय से शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार शाम को भी नशे की हालत में उसका हिना से झगड़ा हुआ था। जब हिना ने उसके रोज-रोज के तानों और मारपीट से तंग आकर तलाक लेने की बात कही, तो तैश में आकर बंटी ने रसोई से छुरी उठाकर उसके पेट और छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।
बलदेव नगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मृतका के भाई नन्नू की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है।