फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पति और उसके पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। आरोप है कि उसने अपने बिजनेस पार्टनर से भी पत्नी का दुष्कर्म कराया। आरोपी ने 6 वर्ष पहले पीड़िता के साथ लव-मैरिज की थी। उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पति व उसके पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी बहादुरगढ़ शहर व ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2017 में बहादुरगढ़ के युवक से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा। इसी बीच पति ने अपनी पत्नी को उसके रोहतक वाले मकान को बेचने के लिए तैयार किया। ये मकान पीड़िता के नाम था, जिस पर पीड़िता ने 18 लाख रुपये बैंक से लोन लिया हुआ था। पति के बार-बार कहने पर उसने अपना मकान 55 लाख रुपये में बेच दिया, जिसमें से 18 लाख रुपये बैंक में लोन के जमा करा दिए और 37 लाख रुपये सतीश ने अपने पास रख लिए। पीड़िता ने बताया कि मकान बेचने के बाद पति के तेवर बदल गए। आए दिन वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ ही जबरदस्ती रेप करते हुए वीडियो तक बना ली। उसने धमकी दी कि अगर वह कहीं चली गई तो उसके 37 लाख रुपये भी नहीं देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन पति अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर आया और बताया कि ये उसका बिजनेस पार्टनर है। आरोपी पति ने उसके के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डाला। उसने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि फिर दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।। पीड़िता ने परेशान होकर दोनों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने सतीश व शेखर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें