झज्जर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के खिलाफ दिए गए बयान से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान के नेतृत्व में गांव मातन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल के खिलाफ जिस तरह से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि उदयभान के बयान ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को जल्द इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान विधानसभा विस्तरक जयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष छारा हरीश दलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उजेंद्र दलाल, जितेंद्र, मोनू सरपंच मातन, सतपाल, प्रवीन छुड़ानी, सुनील, मिंटू, हंसराज, जलधीर, संजीव, सूबेदार जसबीर मौजूद रहे। संवाद