फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र लिखेगा मानव अधिकार आयोग

Mon, 10 Jul 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बाबरा गांव में पिछले सप्ताह विकास कार्यों को लेकर चल रही ग्राम सभा की बैठक में महिला सरपंच पर पंच को थप्पड़ मारने का आरोप है। थप्पड़ मारने के मामले और सरपंच प्रतिनिधि पर गांव की महिला पंच के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में कार्रवाई न किए जाने को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर कौशिक व एक संस्था के प्रतिनिधि बाबरा गांव में पहुंचे।
दोनों पंचों ने उन्हें कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत में ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि इस दौरान सरपंच पक्ष को बैठक में नहीं बुलाया गया। इस संबंध में पिछले सोमवार को पुलिस को भी पंच वेदपाल की तरफ से शिकायत दी थी और एसपी से भी मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिस की तरफ से उन पर ही दबाव डाला जा रहा है और कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच पक्ष को भाजपा के बड़े नेता का संरक्षण मिल रहा है। इससे कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जयवीर कौशिक ने कहा कि वे इस संबंध में डीजीपी हरियाणा को पत्र लिखेंगे। इस संबंध में पीड़ित पक्ष आईजी रोहतक से भी मिलेगा।
इस मामले में उचित कार्रवाई की गई है। एक महिला पंच की तरफ से लगाए गए आरोप झूठे हैं, क्योंकि उनके मकान की पैमाइश करवाने की वजह से सरपंच प्रतिनिधि पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

-सुंदरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
महिला पंच की तरफ से लगाए गए आरोप निराधार हैं, जबकि पुरुष पंच की तरफ से महिला सरपंच की तरफ गलत इशारे किए जा रहे थे । इससे उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
- जितेंद्र सिंह, सरपंच, प्रतिनिधि गांव बाबरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें