फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएसआईआईडीसी के एएमडी ने जानी उद्यमियों की समस्या

Wed, 10 Apr 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को बहादुरगढ़ उद्योगपतियों की समस्याएं सुनने और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्य का जायजा लेने के लिए एचएसआईआईडीसी के एएमडी अश्वनी गुप्ता ने उन्होंने उद्योगपतियों से विचार विमर्श किया और समस्याएं जानी। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र वशिष्ठ, पुरुषोत्तम गोयल, रवि चमरिया, राजेश गर्ग और नवल गर्ग ने हिस्सा लिया। कोबी के प्रतिनिधिमंडल ने एचएसआईआईडीसी के आधीन आने वाले झज्जर जिले के औद्याेगिक क्षेत्र, एमआईई भाग-ए व बी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17, 4बी आदि क्षेत्रों की विभाग से संबंधित समस्याएं विस्तार पूर्वक एएमडी के समक्ष रखी। एएमडी अश्वनी गुप्ता ने सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़ के एजीएम वीरेंद्र कादियान ने बताया कि 25 अप्रैल तक एमआईई औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्टरियों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान कोबी संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें