फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़, आसौदा की मंडी में आवक बढ़ी

Wed, 10 Apr 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ अनाज मंडी में बिक्री के लिए पहुंचा गेहूं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सरसों और गेहूं की खरीद लगातार चल रही है। गेहूं की खरीद आसौदा और बहादुरगढ़ में हुई है। सरसों की खरीद बहादुरगढ़ मंडी में हो रही है। बुधवार को बहादुरगढ़ में किसान 1367 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। इसमें से 1015 क्विंटल सरसों खरीदी गई। आसौदा और बहादुरगढ़ की मंडी में किसान 5 हजार 65 क्विंटल गेहूं की फसल बिक्री के लिए पहुंची। इसमें से 4255 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। आढ़तियों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में गेहूं की फसल की मात्रा और बढ़ेगी। बुधवार को बहादुरगढ़ मंडी में 14 किसानों के गेट पास काटे गए। जबकि आसौदा में 58 किसानों के गेट पास कटे। कई दिनों से धूप भी तेज निकल रही है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक रही है। किसान लगातार खेतों में फसल की कटाई कर रहे हैं। बहादुरगढ़ मंडी में अब तक 67 हजार 680 क्विंटल सरसों की फसल पहुंची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें