20jjrp12- झाड़ली गांव में स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट में आयोजित जागरूकता सत्र में मौजूदछात्राए
साल्हावास। झाड़ली गांव में स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट ने किशोरियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। कंपनी ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है। कार्यक्रम का संचालन विषय विशेषज्ञ दीवंशी ने किया जबकि ममता कईर्बोत्ता, अध्यक्ष सखी लेडीज क्लब ने शिरकत की। इस पहल के अंतर्गत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह आयु टीकाकरण के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। यह परियोजना हिंदुस्तान लाटेकस फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट (एचएलएफपीपीटी) की तरफ से पीएचसी बहू में लागू की जाएगी।