-फोटो 58 : श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे को निशान के साथ खाटू धाम रवाना करते भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित देवी कॉलोनी से संदीप भगत की अगुवाई में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का पैदल यात्रा जत्था निशान लेकर रवाना हुआ। जत्थे को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने रवाना किया। खाटू धाम राजस्थान में होली पर लगने वाले मेले में यह जत्था पहुंचेगा। भाजपा नेता नवीन बंटी ने हाथों में निशान लेकर श्रद्धालुओं के जत्थे को खाटू धाम राजस्थान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण श्याम बाबा की जय के जयकारों से गूंज उठा।