18जेएनडी19 : जुलानी गांव में पंपलेट चिपकाते हुए स्वास्थयकर्मी। स्रोत विभाग
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जुलानी गांव में शनिवार को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया। एमपीएचडब्ल्यु पवन श्योकंद ने गांव की मुख्य जगहों पर मलेरिया, ड़ेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार की जानकारी संबंधी पंपलेट चिपकाए बीमारियों से बचाव व लक्षण बारे जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मलेरिया ड़ेंगू को नियंत्रण में रखने के लिए आम जनता का सहयोग भी जरूरी है मलेरिया बुखार संक्रमित मादा एनाफ्लिज मच्छर के काटने से होता है। संवाद