फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर क्वाइल और जनरेटर की दो बैटरी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ट्रांसफार्मरों से क्वाइल चोरी करने वाला गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। पिछले चार दिनों में तीन फैक्ट्रियों से ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी करने की घटना सामने आई है। थाना आसौदा क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों को कंपनी की कैंटीन में बंधक बनाकर यहां से बिजली के ट्रांसफार्मर की क्वाइल, जनरेटर की दो बैटरी और अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रोहद स्थित एस मोदी इंफ्रा स्टील कंपनी में दो दिन पहले यहां सिक्योरिटी गार्ड रोहद निवासी विकास और बिहार मूल निवासी रवींद्र मौजूद थे। आरोप है कि देर रात को अज्ञात व्यक्ति कंपनी के यहां लगी कंटीली तारों को काटकर दीवार कूदकर अंदर घुस गए। जब तक सिक्योरिटी गार्ड कुछ समझ पाते उससे पहले ही चोरों ने मिलकर उन्हें कंपनी की कैंटीन में बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी के यहां लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर उनकी क्वाइल और जनरेटर सैट की दो बैटरी भी निकाल ली। बाद में वे उक्त सामान को चुराने के बाद यहां से फरार हो गए। बाद में किसी तरह से सिक्योरिटी गार्डों ने इस घटना के बारे में कंपनी के अकाउंट मैनेजर और मालिक को सूचना दी। इसके बाद अकाउंट मैनेजर दीपक भी कंपनी में पहुंचा। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर मालिक व पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलने पर थाना आसौदा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी।
सेक्टर-16 में भी दो कंपनियों में हुई चोरी
सेक्टर-16 की दो कंपनी में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर उससे क्वाइल चोरी करने की घटना हुई है। सेक्टर-6 थाना में चोरी के यह केस दर्ज हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के पश्चिमपुरी निवासी भीम ने बताया कि वह सेक्टर-16 की एक फैक्टरी में मैनेजर के तौर पर कार्यरत है। कुछ समय से फैक्टरी बंद है, उसमें कोई कर्मचारी नहीं है। यहां कंपनी की देखरेख के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखा हुआ है। भीम के अनुसार 3-4 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कंपनी में घुसकर यहां लगे बिजली के दो ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी कर ली। यही नहीं उनके साथ लगती एक अन्य कंपनी के ट्रांसफार्मर से भी क्वाइल चोरी की गई है। सेक्टर-16/17 चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों के बारे में सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के वर्कशॉप से भी क्वाइल चोरी
सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के एरिया में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग करने वाले वर्कशॉप से भी बिजली ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वर्कशॉप संचालक रिवाड़ी खेड़ा निवासी यतिन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान की ईंटें हटाकर व कैमरों के मुंह मोड़कर यहां रिपयेरिंग के लिए आए ओमेक्स के ट्रांसफार्मर की 18 क्वाइल एचटी की और तीन एलटी की क्वाइल चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें