फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन कहीं नहीं लगा रहे मास्क, कैसे रुकेगा कोरोना

Mon, 17 Apr 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रविवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 10 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। रविवार को अवकाश में भी बहादुरगढ़ के अस्पतालों में 54 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई है। इनमें से पांच संक्रमितों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 63 को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से होम आईसोलेशन में रखते हुए घर पर ही इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इतना होने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और यहां तक की सरकारी अस्पताल तक में लोग मास्क नहीं लगा रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण के मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री गुरुग्राम व दिल्ली से अधिक है। झज्जर व बहादुरगढ़ शहर दोनों दिल्ली व गुरुग्राम के नजदीक लगते हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग दोनों शहरों में नौकरी व अन्य कार्य करते हैं। इसके साथ ही अन्य सामान भी दोनों स्थानों से सप्लाई होता है। इसकी वजह से भी लोगों का आवागमन भी इन शहरों में रहता है। कोरोना की पिछली तीनों लहरों में भी कोरोना संक्रमण दिल्ली के रास्ते ही झज्जर जिले में आया था।

- कोरोना से बचाव के लिए बरतें सावधानी
सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप का कहना है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए भीड़ वाले स्थानों पर मास्क सबसे अधिक जरूरी है। शादी विवाह, बडे आयोजनों में जाएं तो मास्क लगाकर जाना चाहिए। बाहर से आते ही हाथों को साबुन और गर्म पानी या सेनिटाइजर से हाथ धोएं। हाथों और उंगलियों को अपनी आंखों, नाक और मुंह से दूर रखें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। छींकते और खांसते समय मुंह पर रुमाल रखें।
विज्ञापन

वर्जन
एहतियात के तौर पर सभी को आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। निरंतर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सरकार की हिदायतों अनुसार एक सौ व्यक्तियों से अधिक भीड़ में मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें व अनावश्यक रूप से बाजार इत्यादि में जाने से बचें।
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें