फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की कमाई : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत सब्जियों, मशरूम व आधुनिक तकनीक आधारित खेती के लिए किसानों को आकर्षक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सब्जियों की खेती पर किसानों को 15 से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बांस आधारित सब्जी उत्पादन पर 31,250 से 53,125 रुपये, आयरन स्टेकिंग तकनीक पर 70,500 से 1,19,850 रुपये तक की सहायता दी जा रही है।
वहीं, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दो रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुदान उपलब्ध है। मशरूम झोपड़ी निर्माण के लिए 22,500 से 25,500 रुपये और मशरूम ट्रे पर 15,000 से 25,500 रुपये प्रति किसान की सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा बागवानी मशीनरी व उपकरणों की खरीद पर लागत मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान बेहतर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें