गांव भदानी से तीन युवक एक गाड़ी में सवार होकर झज्जर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बहादुरगढ़ मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कार और पिकअप गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुआ।
विज्ञापन
भदानी से झज्जर आ रहे थे युवक
मिली जानकारी के अनुसार, गांव भदानी से तीन युवक एक गाड़ी में सवार होकर झज्जर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बहादुरगढ़ मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दो की जान गई, एक की हालत नाजुक
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आगामी कानूनी जांच शुरू कर दी है।