खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते भाजपा नेता नवीन जून।
बहादुरगढ़। भजपा नेता नवीन जून ने गुरुग्राम में आयोजित पहली एनसीआर डिस्ट्रिक्ट लेवेल ओपेन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस चैंपियनशिप में गगन, पारुल, हिमांशु ने गोल्ड व जयदीप, रूदार, तनु ने सिल्वर मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस मौके पर भाजपा नेता नवीन जून ने खिलाड़ियों के अच्छे भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ते हुए भारत का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर खिलाड़ियों के कोच संदीप का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता हर जिले मे होनी चाहिए। जिससे खिलाड़ियोंं को खेलो में आगे बढ़ने में मदद मिल सके।