फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियन चैंपियनशिप में चांदी जीतने वाले रजत का सम्मान

Mon, 29 Jul 2024 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : अखाड़े में कोच, साथी पहलवानों व कुश्ती-प्रेमियों के साथ पदक विजेता रजत रुहिल पहलवान।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाईलैंड में हुई अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले रजत पहलवान का मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में हुआ। कुश्ती प्रेमियों व साथी पहलवानों ने रजत को जीत की बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

रजत रुहिल गांव रोहद का रहने वाला है। छोटी सी उम्र में उसने अपने गांव के अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। फिलहाल वह मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र पहलवान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है। हेवीवेट 125 किलोग्राम भार वर्ग का यह पहलवान पिछले कुछ समय से लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। 24 जुलाई को थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में इस पहलवान ने रजत पदक जीता। स्वदेश लौटने पर पहले उसका एयरपोर्ट पर अभिनंदन हुआ। अब गांव मांडोठी स्थित जिस अखाड़े में वह प्रशिक्षण लेता है, वहां भी जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। कोच धर्मेंद्र ने कहा कि रजत बेहद होनहार पहलवान है। पिछले साल भी इसने एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। हमें यकीन है कि रजत एक दिन ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतेगा। हिंद केसारी सोनू पहलवान, अर्जुन अवॉर्डी कोच ओमवीर सिंह, अर्जुन अवॉर्डी कोच धर्मेंद्र दलाल, सेठी पहलवान, सुधीर कोच, रिंकू, अनुराग, मुकेश, कृष्ण, भारत केसरी काला पहलवान, कूकड़ उस्ताद, बिल्लू ठेकेदार, रामकिशन जाखोदा, संजय रुहिल, पवन जाखोदा, पातर सिंह ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें