फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जांगिड़-ब्राह्मण समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया

Tue, 20 Jun 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्वकर्मा समाज सेवा समिति ने जांगिड़ ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से बेटियों की शिक्षा पर और प्रभावी रुप से बल देने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूपीएससी परीक्षा में 220वां रैंक लेने वाली बहादुरगढ़ निवासी साक्षी जांगड़ा, नवनियुक्त सरपंच मनीष जांगड़ा लडरावन, मास्टर जय भगवान माजरा, ब्लॉक समिति मेंबर रविंद्र जांगड़ा मांडोठी, पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज जांगड़ा और सूर्य नमस्कार में तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने व संदीप आर्य जांगड़ा को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आकाश ब्लोअर के संस्थापक जय प्रकाश जांगड़ा और उनके पुत्र मुकेश जांगड़ा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ठेकेदार जोगिंदर जांगड़ा, उपकार उद्योग के राजेश पंवार, उद्योगपति जिले सिंह, अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा के जिला अध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल व नगर पार्षद विनोद जांगड़ा उपस्थित रहे। समिति प्रधान जय भगवान जांगड़ा ने कहा कि साक्षी जांगड़ा ने जांगड़ा समाज ही नहीं अपितु समस्त समाज का मान सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें