झज्जर।माछरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव छपार में खेतीबाड़ी करने वाले हितेष की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करके मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि हादसा उस दौरान हुआ, जब हितेष अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। जैसे ही उसने टयूबवैल चलाने के लिए स्विच ऑन किया, उसी दौरान उसे बिजली को कंरट लग गया, जिसके कारण हितेष की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने इसे हादसा मानकर कार्रवाई की है। संवाद