-फोटो 57 : परनाला स्कूल में विद्यार्थियों, एस्कार्ट ट्रेनर को सम्मानित करते सरपंच एसोसिएशन प्रध
बहादुरगढ़। परनाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कई छात्र-छात्राओं ने हॉल ही में मध्यप्रदेश के पंचगढ़ी स्थित नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित कैंप में भाग लिया। एस्कार्ट टीचर मंजू सहित 11 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। एडवेंचर कैंप से लौटे विद्यार्थियों का परनाला गांव की सरपंच मुकेश देवी, प्रतिनिधि व सरपंच एसोसिएशन प्रधान अशोक राठी ने स्वागत किया और उनकी ट्रेनर कोच मंजू का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों को भी जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य कुलदीप राठी, तेजपाल, प्रमोद, प्रविन्द्र, जोगेंद्र, मंजू समेत अन्य मौजूद रहे।