फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली पर स्वदेशी लाइटों से जगमगाएंगे घर

Thu, 16 Oct 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 71:  भारतीय निर्मित लाइट एवं सजावटी सामान की खरीदारी करते ग्राहक।
विज्ञापन
बादली। दिवाली से ठीक पहले ही बाजारों में रौनक लौट आई है। हर कोई अपने घर को रोशनी से सजाने के लिए लड़ी और सजावटी लाइटें खरीदने में व्यस्त नजर आ रहा है। इस साल एक खास बात यह है कि भारतीय कंपनियों की लाइटें चीनी उत्पादों की जगह ले रही हैं। यह देसी लाइटें क्वालिटी, टिकाऊपन और दाम के मामले में बेहतर साबित हो रही हैं। लोग अब इन नई और अच्छी क्वालिटी वाली भारतीय लाइटों से अपने घरों को सजाना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार का मौसम आते ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और डेकोरेशन स्टॉल पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। लोग न केवल पारंपरिक लड़ी लाइट्स खरीद रहे हैं, बल्कि रंग-बिरंगी, संगीत के साथ चलने वाली एलईडी स्ट्रिंग और स्मार्ट सेंसर लाइट्स की भी खूब मांग है।

बालकनी को सजाने के लिए खरीदी जा रहीं रोप लाइटें
दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में चीनी सामान की जगह भारतीय निर्मित लाइटों को अधिक पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों की पसंद में बदलाव साफ झलक रहा है। ग्राहक नए डिजाइन और रंगों की लाइटें ज्यादा खरीद रहे हैं जिनमें रिमोट कंट्रोल वाली एलईडी स्ट्रिप लाइटें, कैप लाइट, सिंगल-कलर कैप लाइट, रिमोट कंट्रोल वाली एलईडी स्ट्रिप लाइट, भारतीय पिक्सल लाइट और रोप लाइटें बालकनी और छतों को सजाने के लिए खूब बिक रहीं हैं।
विज्ञापन

बच्चों को भी घर सजाना है पसंद

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे मनजीत और जानू ने बताया कि दीपावली से हफ्ते भर पहले ही घर के बाहर लाइटें जलाकर त्योहार की शुरुआत कर देते हैं। हर साल नई लाइटें खरीदते हैं लेकिन इस बार बाजार में डिजाइन और रंगों की बहुत अलग वैरायटी है। बच्चों को भी घर सजाना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें