-फोटो 62 : अस्पताल में उपचाराधीन एडवोकेट सुनील का हालचाल जानने पहुंचे बार एसोसिएशन के प्रधान सत
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर बाजार में सामान खरीदने आए एक वकील को यहां पर तैनात होमगार्ड के बीच अनबन हो गई। इसी बात को लेकर होमगार्ड तैस में आ गया और वकील के सिर में डंडा मार दिया। इसके बाद वकील सुनील कुमार को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से बहादुरगढ़ के वकीलों में रोष व्याप्त हे। उधर, डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि अभी इस संबंध में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत दी जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में उपचाराधीन सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी बेटी को ट्यूशन से घर ले जा रहे थे। वह रास्ते में कुछ सामान खरीदने के लिए रुके ही थे कि उसी वक्त बाइक हटाने को लेकर होमगार्ड के जवान के साथ उनकी कहासुनी हो गई और यह मामूली कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सुनील का आरोप है कि इसी दौरान होमगार्ड ने उनके सिर में डंडा मार दिया। अस्पताल में बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान राठी भी वकील सुनील का हाल-चाल जानने के लिए पहुंची। बार एसोसिएशन प्रधान राठी ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि अभी घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।