फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9ए में सार्थक परिवार की ओर से मनाया होली मिलन समारोह

Mon, 02 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-67: बहादुरगढ़ के सेक्टर 9ए में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद सार्थक परिवार के सदस्य। स्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9ए स्थित सार्थक पब्लिक लाइब्रेरी में समिति की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सार्थक परिवार के सदस्यों ने बच्चों सहित बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें अध्यक्ष नफे सिंह ने स्वरचित रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

आरके वशिष्ठ ने हरियाणवी रागनी प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। सुमेश कौशिक ने समाज में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. एनके वत्स की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कवयित्री सुदेश सार्थक ने होली पर अपनी रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल नए सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें