फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बामनोली के हितेश पहलवान ने जीता भारत केसरी का खिताब

Mon, 15 Jan 2024 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करवाते भूपेंद्र राठी व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लुहारहेड़ी में मक्रर संक्रांति पर तीसरा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती मुकाबले में भारत केसरी का खिताब हितेश पहलवान बामनोली ने पंजाब के चमकौर हल्ला को हराकर अपने नाम किया। वहीं 51 हजार की कुश्ती हरदीप पहलवान गढ़ी सुसाना और मोनू अहर पानीपत के बीच हुई। यह मुकाबला गढ़ी सुसाना के हरदीप ने जीता।प्रतियोगिता में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के पुत्र व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह राठी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। दंगल में पहुंचने पर आयोजक भारत केसरी गौरव पहलवान व सरपंच अश्विनी तहलान ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से भूपेंद्र सिंह राठी का जोरदार स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह राठी ने कहा कि उनके पिता इनेलो प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने भी पहलवानी की है और पहलवानों के प्रति विशेष स्नेह रखते हैं। भविष्य में दोबारा से विधायक बनने के बाद वह गांव लुहारहेड़ी के खेल स्टेडियम को नवीनतम सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इस मौके पर एससी सैल के जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा, इनेलो युवा हलकाध्यक्ष रोहित राठी, एडवोकेट विपिन प्रधान, नवनीत गुलिया, संदीप, रोहित, पूर्व सरपंच सुरेंद्र मुंडू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें