समिति के वार्षिकोत्सव में हवन में आहुति डालते पूर्व विधायक नरेश कौशिक व अन्य।
बहादुरगढ़। श्रीश्यामजी गऊ सेवा समिति द्वारा संचालित गऊ सेवा उपचार केन्द्र नूना माजरा में 9वें वार्षिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। पिछले कई वर्षों से केन्द्र में निरंतर बेसहारा पीड़ित गौवंश और वन्य जीव प्राणियों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने गुरुकुल की कन्याओं द्वारा करवाए गए हवन में आहुति डाली और सभी लोगों के स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल जीवन की कामना की। उनका यहां पहुंचने पर आयोजकों ने फूलमालाओं व पगड़ी बांधकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समिति बेसहारा पीड़ित गौवंश और वन्य जीव प्राणियों का नि:शुल्क उपचार की जो सुविधा उपलब्ध करवा रही है वह कार्य बेहद नेक है। उन्होंने गऊ सेवा उपचार केन्द्र नूना माजरा में टीन शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट दिलवाने की बात कही। इस मौके पर समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।