फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हितेश हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 05 Jun 2026 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp23- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिकेश। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में माछरौली थाना में जानलेवा हमला में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में हितेश उर्फ गुल्लू, दीपक, रोहित, मोहित, विजय और रवि आरोपी थे। आरोप था कि इन लोगों ने प्रदीप, दीकेश और सोनू पर फायरिंग की थी और उनके साथियों रविंद्र और संजीव को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि हितेश उर्फ गुल्लू उक्त मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि हितेश और दिकेश कभी अच्छे मित्र हुआ करते थे।
विज्ञापन

किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। समय के साथ यह विवाद गहरी दुश्मनी में बदल गया जिसके चलते हत्या की साजिश रची गई। माछरौली थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ झज्जर और एसटीएफ हिसार की पुलिस टीम ने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिकेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान मामले में शामिल अन्य आरोपियों, हथियारों और साजिश से जुड़े तथ्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह था मामला
15 मई की रात करीब 10:30 बजे गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू की उसके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने पहले ही वारदात में शामिल दो आरोपियों अंकित उर्फ बनिया और अनुज को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

रिमांड पर लिया गया आरोपी
माछरौली थाना प्रभारी रामावतार और स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। अब दिकेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें