बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी में समस्त हिंदू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जुगल किशोर शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता अतर सिंह कौशिक ने की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया। सम्मेलन के अंत में समाज की मजबूती और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।