फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदी पढ़ाने के कौशल का होगा मूल्यांकन

Thu, 07 Dec 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला एफएलएन संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया और खंड के सभी मेंटर ने भाग लिया।
विज्ञापन

बीईओ रतिंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत दो दिन के लिए खंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बीआरपी तथा एबीआरसी द्वारा दौरा किया जाएगा। दो दिन की इस ड्राइव में कक्षा दूसरी और तीसरी के सभी विद्यार्थियों का पठन कौशल का आंकलन किया जाएगा। बीआरसी हरिओम ने बताया कि सभी एबीआरसी और बीआरपी को स्कूल अलॉट करके मूल्यांकन शीट भी दे दी गई है। उन्होंने मेंटर से आह्वान किया कि वे पूर्ण निष्ठा से अभियान को अपने उद्देश्य तक लेकर जाए ताकि उचित नीति अपनाकर खंड को आगे बढ़ाया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, प्राचार्य डाइट बीपी राणा और जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने खंड साल्हावास द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एफएलएन कार्यक्रम से जुड़ी अन्य गतिविधियों जैसे प्रिंट रिच एनवायरनमेंट, टीचर गाइड और वर्कबुक का प्रयोग, रीडिंग कॉर्नर आदि का मूल्यांकन करते हुए अध्यापकों को सकारात्मक सुझाव भी दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें