फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर भड़काऊ व जातिवादी पोस्ट करने पर एक युवक काबू

Sun, 05 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : getty
विज्ञापन
जिला पुलिस ने सोशल साइट्स पर भड़काऊ जातिवादी पोस्ट करने के एक मामले में एक युवक को काबू किया है। थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि एक युवक अपने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाकर उसमें जातिवादी भड़काऊ पोस्ट करके अपने साथियों व अन्य लोगों को भड़काने का काम कर रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास पुलिस द्वारा युवक को काबू किया गया है।
विज्ञापन


 आरोपी ने बताया कि उसने एक ग्रुप बना रखा है और उस ग्रुप में उसके जितने भी साथी जुड़े हुए हैं उन सबको इस तरह की पोस्ट किए थे। आरोपी की पहचान सुमित पुत्र नरेश निवासी गांव कालियावास जिला झज्जर के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि एसपी जशनदीप सिंह द्वारा सभी सोशल साइटों पर निगाह रखने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते पता चला कि कालियावास निवासी सुमित अपना एक ग्रुप बनाकर लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुमित को रविवार को अदालत झज्जर में पेश किया जाएगा।
एसपी जशनदीप सिंह द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का जातिवादी भड़काऊ मैसेज या पोस्ट किसी भी सोशल साइट पर न डालें। साथ ही दूसरों के द्वारा भेजे गए ऐसे भड़काऊ पोस्ट को या मैसेज को आगे शेयर न करें न उस पर कमेंट करें। ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें