फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो निपटेंगे सख्ती से : डीसी

Fri, 03 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
anita yadav - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 जिले में शांति व्यवस्था कायम रखें। असामाजिक तत्वों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त अनीता यादव ने वीरवार को लोगों से यह अपील की। वह गुरुवार को बहादुरगढ़ उपमंडल के नयागांव, आसौदा, मातन व छारा में ग्रामीणों से रूबरू हो रही थी। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व मौजिज लोगों से यादव व पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने ग्रामीणों से कानून का पालान करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से अपना पक्ष रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो की जाएगी सख्ती
उपायुक्त ने कहा कि जिले में कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। जो कोई भी कानून के दायरे से बाहर जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे प्रशासन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आपसी सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था कायम रखते हुए अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है किंतु यदि कोई इस अधिकार की आड़ में माहौल को खराब करने की कोशिश करे तो ग्रामीण स्वयं ऐसे असामाजिक तत्व को पकड़वाने में प्रशासन के सहयोगी बनें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा न बिगड़ने दें और अगर कोई सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। आंदोलन की आड़ में किसी प्रकार की हिंसक घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण जनसभाओं में गांवों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भरोसा दिया कि इलाके की शांति व भाईचारा के लिए वे पूरी तरह प्रशासन के साथ हैं।

कानून के दायरे में रहकर रखे अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक रंधावा ने कहा कि कुछ शरारती तत्व हमारे समाज के ताने बाने को बिगाड़ने के लिए प्रयास करें तो गांव के लोग भाईचारे को कायम रखते हुए ऐसे लोगों को शांत करें। चूंकि कानून के दायरे में रहकर लोग अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकते हैं जबकि कानून की अवहेलना करने पर पुलिस कार्रवाई करने में प्रशासन पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ विक्रम मलिक, डीडीपीओ विशाल कुमार, तहसीलदार मातूराम, बीडीपीओ रामफल सिंह व डीएसपी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें