फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवियर फैक्ट्री में आग, करोड़ों का नुकसान

Sun, 29 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
fair in factory - फोटो : Bureau
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर के नजदीक एमआईई क्षेत्र की एक फुटवियर फैक्ट्री में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग बेसमेंट से शुरू होते हुए कुछ ही देर में फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। आग बुझाने लिए बहादुरगढ़, रोहतक, गुड़गांव, झज्जर और दिल्ली से 11 गाड़ियों की मदद से 18 घंटे लग गए। फैक्ट्री मालिक को कई करोड़ का नुकसान हुआ है। इस घटना में कोई जनहानि हुई या नहीं हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग पूरी तरह बुझने व जांच के बाद ही पूरी तरह मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

यहां के पार्ट वन में स्थित 25/2 में स्थित टुडे फुटवियर फैक्ट्री में शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे आग लग गई। मगर उस समय उत्पादन कार्य नहीं हो रहा था। कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री के सभी भवनों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें गोला बनकर बाहर निकल रहीं थी। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को रात्रि के समय काफी दिक्कतें भी उठानी पड़ी।

 शनिवार शाम के छह बजे तक आग सुलगती रही। आग के कारण फैक्ट्री में रखा कच्चा, तैयार माल के अलावा  मशीनें व अन्य सामान जल गया। फैक्ट्री के भवन को भी काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक सुभाष जग्गा ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट से लगी। मशीनें, कच्चा माल व तैयार माल के अलावा अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


उड़ते रहे धुएं के गुबार
फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग से आसमान में धुएं के गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखते रहे। फैक्ट्री के आसपास धुआं की धुआं नजर आ रहा था। ऐसे में आग बुझाने में जुटे फायर मैन को भी दिक्कत हो रही थी। आग की सूचना फैलते ही आसपास के लोग वहां जुटे रहे। बार-बार पुलिसकर्मी लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें दूर करते रहे। आग काफी ऊंचाई तक फैलने के कारण फायर कर्मियों को काफी दिक्कतें हो रहीं थीं। इसलिए गुड़गांव से बुलाई गई हाईड्रा पर चढ़कर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

11 गाड़ियों से पाया काबू
फायर ऑफिसर राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि फायर कॉल होते ही बहादुरगढ़ से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के जिलों से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। एक गाड़ी झज्जर से, दो रोहतक से, दो दिल्ली फायर सर्विस से, तीन गुड़गांव से गाड़ियां पहुंची। फिलहाल कोई जनहानि की बात सामने नहीं आई है। घटना की पूरी जांच की जा रही है। इधर, एक्शन कंपनी के मालिक राजकुमार गुप्ता, संजय नारंग, बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील गोयल, नरेंद्र छिकारा, विकास आनंद सोनी आदि उद्योगपति भी मौके पर पहुंचे।

श्रमिक के परिजन भी रहे चिंतित
फैक्ट्री में यूपी निवासी सूरज भी काम करता है। उसके परिवार के सदस्यों का कहना था कि वह ड्यूटी पर आया हुआ था, लेकिन शनिवार दोपहर बाद तक घर नहीं पहुंचा। जब उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली तो वे तुरंत वहां दौड़े। अभी तक सूरज के बारे में कोई अता-पता नहीं चल पाया। ऐसे में वे बार-बार अधिकारियों व फैक्ट्री प्रबंधन से भी इसको लेकर जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें