05जेएनडी12: हिमांशु का गांव में पहुंचने पर स्वागत करते हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
जींद। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई छठी योगासन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बिरौली गांव के हिमांशु ने सिल्वर पदक जीता। इसमें पूरे देश से लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर सी वर्ग की थी।
इसमें हरियाणा की टीम से हिमांशु ने जूनियर आयु वर्ग में भाग लिया और आर्टिस्टिक ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिमांशु पिछले कई वर्षों से डिवाइन योग सेंटर पर लगातार योगाभ्यास कर रहे हैं और राज्यस्तर पर कई बार स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।
इस बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। डायरेक्टर योगी परमवीर सिंह ने डिवाइन योग सेंटर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी हिमांशु और हरियाणा टीम के कोच रोहित का स्वागत किया। यह प्रतियोगिता योगासन भारत के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।