फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 400 मीटर में हिमांशु व रीना रहे प्रथम

Sun, 11 Aug 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
साल्हावास। राजीव गाँधी खेल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में हरी झड़ी दिखाते हुए अतिथि।
विज्ञापन
साल्हावास। राजीव गांधी खेल स्टेडियम साल्हावास में शनिवार को पांचवीं जिला झज्जर जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

झज्जर एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं भीम अवार्डी चरण सिंह राठी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन राजेंद्र सिंह मलिक प्रेसिडेंट एथलेटिक्स संघ हरियाणा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मलिक ने बताया कि पेरिस ओलंपिक खेलों में अब तक देश को प्राप्त 6 पदों में से पांच पदक हरियाणा प्रदेश के हैं और उन पांच पदकों में से भी तीन पदक झज्जर जिले के हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन के नतीजों में 400 मीटर लड़कों की दौड़ में हिमांशु प्रथम, हर्ष गहलावत द्वितीय व गुरमीत तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में रीना कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही। 600 मी लड़कियों की दौड़ में प्रथम स्थान पर पूजा, भूविका द्वितीय , शिवांगी तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर लड़कों की दौड़ में हितेश प्रथम, तुषार स्वामी द्वितीय व श्याम तृतीय स्थान पर है। 1000 मीटर लड़कियों की दौड़ में रीना प्रथम, ममता द्वितीय, प्रिया तृतीय स्थान पर रही। 1000 मीटर लड़कों की दौड़ में हर्ष गहलोत प्रथम, गौरव शर्मा द्वितीय, दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। बच्चों की खेल भावना को देखते हुए सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग की। इस अवसर पर हरियाणा के चीफ कोच धर्मवीर छिकारा, जयप्रकाश जाखड़, सूबेदार चेतराम, सूबेदार ओमप्रकाश, कैप्टन हरि सिंह, सूबेदार देवेंद्र, वकील हरीबल, सुखविंदर प्रधान, नरेश कुमार, कोच जय भगवान, राजपाल सिंह, मास्टर रणधीर, सतपाल हवलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें