फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटि रहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार स्तंभ : मंडलायुक्त

Sun, 11 Aug 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में विशेष संक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूची
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक संजीव वर्मा ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक लेते हुए विशेष संक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूूची पुनरीक्षण कार्य की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने मंडलायुक्त संजीव वर्मा का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया और पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। मंडल आयुक्त ने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची और जागरूक मतदाता लोकतांत्रिक प्रणाली के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड है, उनकी जन्मतिथि देखकर जो भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा,झज्जर के एसडीएम रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार बहादुरगढ़ जगदीश बिश्नोई, नायब तहसीलदार कीर्ति रानी, निर्वाचन उप तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से नरेंद्र जाखड़ व मनोज जांगड़ा, कांग्रेस पार्टी से विकास अहलावत, बीएसपी से जगबीर सभ्रवाल, इनेलो से पवन धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें