फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टायर फटने से तेज रफ्तार कार पलटी, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली-रोहतक मार्ग पर आसौदा मोड़ के नजदीक एक कार के केएमपी फ्लाईओवर के पिलर से टकराने से छात्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा कार का टायर फटने से हुआ। मृतक छात्र की पहचान गांव रोहद निवासी श्याम के रूप में हुई है।
घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

श्याम बहादुरगढ़ स्थित एसआर सेंच्युरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को स्कूल में विदाई समारोह था। उसका सहपाठी हिमांशु गांव सांखोल से अपने दोस्त श्याम को लेने के लिए रोहद गांव पहुंचा था। दोनों विदाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 पर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पुल आसौदा मोड़ के नजदीक एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटती हुई केएमपी फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। जबकि हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। श्याम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने इस संबंध में घटना को हादसा मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें