संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। गांव डीघल में दहशत फैलाने को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने मकान के बाहर फायरिंग की। मकान मालिक को ने सुबह जब गेट के बाहर शीश टूटा हुआ मिला तो डीघल पुलिस को सूचना दी और मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो बाइक पर सवार दो युवक मकान के बाहर रूककर दो फायर करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डीघल निवासी गुरमीत ने बताया कि वर्ष 2016 में मैने अपनी बुआ की लड़की सुषमा निवासी गोला डेरी नजफगढ़ से 70 लाख रूपये ब्याज पर लिए थे। जिसको उसने ब्याज सहित वापिस लौटा दिया था। अक्टूबर 2022 में पैसों को लेकर बातचीत हुई तो सुषमा ने कहा कि 1 करोड़ 36 लाख रूपये निकलते है। जिसको लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार शाम को गुरमीत खाना खाने के बाद घर में सो गया था। शनिवार सुबह 6 बजे देखा तो मेन गेट पर कांच टूटा हुआ मिला। घर में लगे सीसीटीवी चैक किए तो बाइक पर दो युवक मकान के बाहर रूककर फायरिंग कर रहे है।
गांव डीघल में बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर फायरिंग करने की शिकायत मिली है। घटनास्थल से दो खोल बरामद किए गए है। पीड़ित की शिकायत पर सुषमा, मुकेश, अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज भी खंगाली जा रही है।
सज्जन कुमार, चौकी प्रभारी , डीघल,झज्जर।