फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में लगाई जाएंगी हाईमास्क लाइट, 44.14 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
28jjrp16- शहर का छि​क्कारा चौक जहां पर हाईमास्क लाइट लगी है। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर के मुख्य चौराहों पर हाईमास्क लाइट लगवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने ऑनलाइन टेंडर मांगे गए हैं। 6 मार्च तक इसके लिए आवेदन किए जाएंगे। फिलहाल कुछ चौक-चौराहों पर लाइट लगी हुई हैं और कुछ पर खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद अगले सवा दो माह के भीतर इस काम को पूरा करना होगा। नई हाईमास्क लाइट लगने के बाद चौराहों पर रात के समय रोशनी होगी और लोगों को आवागमन में भी परेशानी नहीं होगी।
पार्षद व आम जनता कई बार शहर के मुख्य चौराहों के अलावा कॉलोनियों के मुख्य चौराहों पर हाईमास्क लाइट लगाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में अब नगर परिषद ने सुध लेते हुए इनकी खरीद करने का निर्णय लिया है। एस्टीमेट तैयार करके टेंडर लगाया गया है। इस पर 44 लाख 14 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


क्लासरूम बनाने के लिए खर्च होंगे 4.66 लाख रुपये
शहर की संत शिरोमणि गुरु रविदासजी जाटव धर्मशाला में भी क्लासरूम का निर्माण किया जाना है। इस पर भी 4 लाख 66 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए भी नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन टेंडर लगाया गया है। वर्क ऑर्डर जारी होने के तीन माह में इसका काम पूरा करना होगा।

वर्जन
शहर के मुख्य चौराहों पर हाईमास्क लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया जारी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इस पर लगभग 44 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें