फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हेमदत्त 10 किलोमीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहे

विज्ञापन
फोटो 81: प्रतियोगिता में विजेता हेमदत्त को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गुरुग्राम के सेक्टर-60 स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस के पुरस्कार समारोह में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक और ट्रॉफियां अपने नाम कीं। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों की उल्लेखनीय सफलता ने बहादुरगढ़ और हरियाणा का गौरव बढ़ाया।

बीआरजी के धावक हेमदत्त ने 10 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित बिम्बो ग्लोबल रेस के लिए हुआ है।
विज्ञापन


अन्य विजेताओं में विजेंद्र ने 40 प्लस आयु वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान, सनी ने 30 प्लस वर्ग में पहला स्थान और रोहतास ने 40 प्लस वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में संजू सैनी ने 3 किलोमीटर ओपन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। धर्मवीर और राजेश कुमार ने 50 प्लस वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृष्ण बधवार ने 10 किलोमीटर के 60 प्लस वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। ललिता पांडे, कृष्णा राणा, संदीप, सुनक्ष सांगवान और पक्ष सांगवान ने भी अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि समूह के धावक लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें