बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत गांव बिसाहन में अपनी बहन के घर आए युवक की गर्मी से मौत होने की आशंका है। इसकी सूचना बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल मेें भिजवा दिया है।
गांव गंगेसर निवासी सोमबीर (34) अपनी बहन के घर बिसाहन आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि सोमबीर कई सालों से बीमार भी चल रहा था। सोमबीर दोपहर अपनी बहन के घर वापिस अपने गांव जाने के निकल गया। जब घर नही पहुंचा तो परिजनों ने सोमबीर की तलाश की तो बिसाहन-कबूलपुर मार्ग पर शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के भाई ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि मेरा भाई रविवार को अपनी बहन के घर बिसाहन में आया हुआ था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। बहन के घर से दोपहर बिना बताए चला गया और गर्मी ज्यादा होने के कारण मौत हो गई। जांच अधिकारी प्रीतम ने बताया कि गांव बिसाहन में अपनी बहन के घर आए युवक की गर्मी से मौत होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।