फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया हाल-बेहाल, तापमान 41 डिग्री

Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़।  अप्रैल महीने के मध्य में ही गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। दोपहर के वक्त तापमान करीब 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। गर्म हवाओं के कारण दिनचर्या बिलकुल अस्त-व्यस्त हो गई हैैै। दोपहर को सड़कें और बाजार वीरान हो गए हैं।
पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही काफी गर्मी पड़ी। हालांकि पिछले करीब सप्ताहभर से तापमान इतना ज्यादा नहीं था। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, वहीं बुधवार का दिन इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि सुबह के वक्त हवा चल रही थी, लेकिन धूप निकलते ही मौसम में गर्माहट बढ़ गई। दोपहर के समय कड़ाके की गर्मी पड़ी। लोगों का हाल बेहाल हो गया। तेज धूप के कारण हवाएं भी तेज चल रही थी। दोपहर के वक्त सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिनचर्या अस्त व्यस्त
अभी अप्रैल का आधा महीना भी सही से नहीं गुजरा है कि इतनी तेज गर्मी पड़ रही है। तेज गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। सुबह-शाम तो बाजारों और सड़कों पर रौनक रहती है, मगर दोपहर में वीरानी सी छा जाती है। लोग छाते और अपने बदन को कपड़े से ढक कर ही बाहर निकल रहे हैं। शाम के वक्त आइसक्रीम की दुकानों पर खूब भीड़ जमा हो रही है। इधर, गारमेंट्स दुकान के संचालक जोनी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण सूती और हलके कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें