फोटो 64 : युवा भाजपा नेता नकुल कौशिक को सम्मानित करते स्वामी परमानंद।
बहादुरगढ़। जन सेवा संस्थान में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यहां संस्थान में रह रहे वृद्धजनों, दिव्यांगों व बेसहारा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। शिविर का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था जो स्वयं अस्पताल या डॉक्टर तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र नकुल कौशिक ने किया। कौशिक ने सबसे पहले महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और कहा कि समाज सेवा जैसे कार्यों में योगदान देना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।