झज्जर। शहर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में मंगलवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कुरुक्षेत्र के चेयरमैन की अध्यक्षता वाली टीम ने उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र पांच मामले बिजली के मीटर व बिल संबंधी रखे गए।
अधिकारियों ने तीन मामलों को एसडीओ बिजली निगम को सुलझाने के लिए दिए हैं, तो दो मामले अपने साथ जांच करने के लिए ले गए हैं। दो मामले ऐसे हैं जिनका रिकार्ड आरक्षण आंदोलन के दौरान जल गया था। उपभोक्ता बिल अदा करने की बात कह रहे हैं वहीं बिजली निगम की तरफ से बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है। इस दौरान बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि एसडीओ से रिपोर्ट मांग कर जांच की जाएगी और जो विवादित मामले हैं उनको अदालत में भेज दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 200 किलो वाट से साढ़े 18 किलोवाट तक के मामले की सुनवाई की है। शहर के सुमन सिटी मॉल में 2021 से मीटर बदलवाने के लिए मामला आया हुआ है। जिसकी जांच चल रही है उन्होंने बताया कि गांव दादनपुर अमादलपुर, दादरी तोए की शिकायत के ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायतें भी उपभोक्ता फोरम की बैठक में पहुंची हैं। जिनके निवारण के लिए एसडीओ को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा गया है।
उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन किसी कारण वश नहीं आने के चलते उनके सचिव देवशरण ने उपभोक्ताओं के मामलों को सुना। उन्होंने बताया कि 2016 में आरक्षण के दौरान शहर के भारत नामक व्यक्ति का बिल करीब 61 हजार रुपये आया था, उपभोक्ता भारत ने कहा कि है उन्होंने अपना पूरा बिल निगम कार्यालय में आकर जमा करवा दिया था लेकिन आरक्षण आंदोलन के दौरान बिजली निगम का रिकॉर्ड जल गया था। जिस पर उपभोक्ता भारत ने निगम में आवेदन किया है कि उन्होंने अपना पूरा बिल बिजली निगम कार्यालय में जमा करवा दिया था, फिर भी बिल बकाया आ रहा है जिसको माफ किया जाए।