फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो साल से फरार इनामी आरोपी को एसटीएफ ने किया काबू

Mon, 24 Apr 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
एसटीएफ बहादुरगढ़ की हिरासत में आरोपी अजय दलाल।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने करीब दो साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए गिरफ्तारी से बचते फिर रहे एक शातिर इनामी मुजरिम को दबोचा है। आरोपी अजय दलाल बहादुरगढ़ का रहने वाला है और उत्तरी व पूर्वी भारत के राज्यों में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। अजय पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

अजय को बहादुरगढ़ एसटीएफ ने इंस्पेक्टर विवेक मलिक की देखरेख में काम करते हुए पकड़ा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बहादुरगढ़ के आदर्श नगर के रहने वाले आरोपी अजय दलाल के खिलाफ 24 अप्रैल 2021 को बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था।
रुपये के लेनदेन को लेकर उसका अपने पड़ोसी मूलत: दिल्ली के ककरोला निवासी अजय से विवाद हो गया था। तैश में आकर अजय दलाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिया था। इस वारदात के संदर्भ में 24 अप्रैल 2021 को बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में केस दर्ज करवाया गया था। आरोपी पुलिस से बचता रहा और इसी क्रम में करीब दो साल बीत गए।
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी अजय दलाल को भाखड़ा नंगल डैम के पास से धर-दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में अजय ने बताया कि वह पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा और कभी चंडीगढ़ तो कभी शिलॉंग तो कभी कर्नाटक जाकर छुप गया था। पुलिस की आंखों से बचने के लिए ही वह तकरीबन ऑनलाइन ही होटलों में रूम बुक करवाता था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के पिता बिजली निगम से रिटायर अधिकारी हैं जबकि उसका भाई आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में रहता है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को जांच पड़ताल के लिए बहादुरगढ़ सेक्टर 6 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें