फोटो-54: नाला रोड पर सीसी की सड़क में निकला सरिया।
नाला रोड पर दुर्गा मंदिर चौक के बीच सड़क से लोहे का सरिया बाहर निकला हुआ है जिससे राहगीरों और वाहन चालको को दुर्घटना का डर बना रहता है। इस रोड पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। सरिया कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। नगर परिषद व संबंधित विभाग इसे तत्काल हटाकर सड़क की मरम्मत कराए। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी की जान भी जा सकती है।
-यशपाल राठी, गांव सांखोल, बहादुरगढ़।