फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसून तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने मानसून सीजन को देखते हुए जल निकासी, जलभराव की रोकथाम, स्वच्छ पेयजल, नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने समाधान शिविरों से प्राप्त शिकायतों की भी जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट, मोटर, पाइप और अन्य उपकरण तैयार रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जल निकासी की जा सके। साथ ही जलभराव की प्रत्येक घटना का रिकॉर्ड तैयार करने और उसमें स्थान, पानी निकासी का समय तथा स्थिति सामान्य होने की अवधि दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें