बहादुरगढ़। वैश्य बीएड कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें जूनियर छात्राओं ने अपनी वरिष्ठ छात्राओं को विदाई दी। इसमें छात्राओं ने कैटवॉक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.आशा शर्मा, अन्य प्रवक्ताओं को तिलक लगाकर व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। मंच संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया व शिवानी ने किया। प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा व तन्नू द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। द्वितीय वर्ष की छात्राओं से दमसराज, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिता करवाई गई। दमसराज में निकिता व स्नेहा तथा म्यूजिकल चेयर में अंजलि विजयी रही। मिस फेयरवेल के लिए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कैटवॉक करते हुए अपना परिचय दिया। जिसमें उत्तम छात्राओं का चयन किया गया। जिसके आधार पर द्वितीय वर्ष की भारती को मिस फेयरवेल, भूमिका फर्स्ट रनर अप, कशिश सेकंड रनर अप रही। दीपिका को मिस कॉटन कैंडी, आरती को मिस साइलेंस, अंजलि को मिस चारमिंग, जैस्मिन को मिस वैल ड्रेस से नवाजा गया। प्रीति को मोस्ट क्रिएटिव, रितु गोयल को क्रिएटिव एंड बेस्ट ऑर्गेनाइजर, निकिता को मोस्ट पंचवल, सुरभि, पूर्णिमा, कनिष्का, भूमिका को मल्टी टैलेंटेड पर्सनेलिटी, नीलम को बेस्ट इन सीसीए, निकिता, कनिष्का, विशाखा को 100 प्रतिशत अटेंडेंस, सुरभि को अस्टाउन्डिंग डांसर ऑन सेव गर्ल चाइल्ड, विशाखा और कनिष्का को मोस्ट कंप्लाइन्ट एन्ड अनफेजाईन्ड स्टूडेंट, शीतल को मोस्ट सिंसियर से नवाजा गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने भावी अध्यापिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर एक जुनून को जिंदा रखना चाहिए व हर काम को अच्छी तरह करने की जिद होनी चाहिए, क्योंकि यही जीवन में सफलता की सीढ़ी है। अंत में प्राचार्या डॉ.आशा शर्मा ने बीएड द्वितीय वर्ष में से यूथ रेडक्रॉस वालंटियर, एनएसएस वालंटियर को पुरस्कार से नवाजा।