फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिंगानुपात सुधार के लिए सरपंचों का सहयोग लेगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 25 Nov 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

जिले में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि लिंगानुपात को और बेहतर किया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जिले के सभी गांवों के सरपंचों के साथ बैठकें करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग योजना तैयार कर रहा है।
खास तौर पर उन जिलों के सरपंचों को बैठकों में बुलाया जाएगा, जहां का लिंगानुपात काफी कम है। यहां बता दे कि जिले का लिंगानुपात इस समय 924 है और प्रदेश में झज्जर जिला इस समय पांचवें नंबर पर है। पिछले लगभग डेढ़ साल में लिंगानुपात में काफी सुधार आया है। कभी यह लिंगानुपात 905 के आसपास था। अब स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि इस लिंगानुपात को प्रदेश में सबसे टॉप पर लाया जाए। इसके लिए सरपंचों का सहयोग लिया जाएगा और उनसे लिंगानुपात को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


बहु गांव में बढ़ा लिंगानुपात
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बहु गांव में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। कुछ समय पहले तक गांव का लिंगानुपात 800 के आसपास था, जो बढ़कर 900 के आसपास हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले यहां कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें एडीसी व अन्य महिला अधिकारियों को बुलाया गया था। लड़कियों के प्रति ग्रामीणों की सोच परिवर्तन के लिए यह कार्यक्रम हुआ था। उसके बाद सार्थक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जल्द ही सरपंचों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी योजना तैयार की जा रही है। जहां लिंगानुपात की स्थिति खराब है, वहां के गांवों में लिंगानुपात बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें