फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात में बेहतर तीन पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग करेगा सम्मानित

विज्ञापन
health department - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
लिंगानुपात में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग नयी प्लानिंग पर कार्य कर रहा है। साल 2019 का डाटा हर पीएचसी व सीएचसी केंद्र से विभाग के पास आ चुका है। विभाग 2018 के मुकाबले 36 अंक का इजाफा किया है। अब पीएनडीटी टीम के द्वारा डाटा की समीक्षा की जा रही है कि किस गांव में सबसे बेहतर परिणाम रहा तथा किस गांव में लिंगानुपात की स्थिति बेहद खराब है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन पंचायतों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं खराब प्रदर्शन रहने वाली कुछ पंचायतों की आशा वर्कर को हटाया जा सकता है। हालांकि बेहद खराब प्रदर्शन वाली कितनी पंचायत इस दायरे में आएंगी, इसके लिए अभी मापदंड निर्धारित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

2019 में दिल्ली तक पहुंची पीएनडीटी टीम
विभाग के पीएनडीटी टीम के द्वारा साल 2019 में बेहतर प्रदर्शन किया गया। टीम ने 12 पीएनडीटी तथा 2 एमटीपी रेड की। टीम के द्वारा दिल्ली, चरखी दादरी, सोनीपत सहित जिले के कई स्थानों पर छापामारी कर भ्रूण लिंग जांच के आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं। टीम की सख्ती का नतीजा है कि पहले क्षेत्र में जब टीम रेड करती थी तो आरोपी करीब 15 हजार रुपये तक के सौदे में फंस रहे थे लेकिन अब 70 हजार रुपये तक रेट हो गया है।
लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता अभियान
पंचायतों को सम्मान देने व आशा वर्कर के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान के तहत लिंगानुपात में खराब स्तर रखने वाली पंचायतों पर विशेष फोकस किया जाएगा। वहां की आशा वर्कर व पंचायत प्रतिनिधि को साथ लेकर गांव में महिला सम्मान संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

पीएचसी व सीएचसी स्तर से आए लिंगानुपात के आंकड़ों की समीक्षा हो रही है। बेहतर स्थान पाने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा तथा खराब प्रदर्शन वाली पंचायतों केे आशा वर्कर के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं लिंगानुपात में सुधार के लिए साल 2020 में नई प्लानिंग के तहत कार्य किया जाएगा। गांव-गांव जाकर लोगों को लिंगभेद नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अचल त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें