फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 58 रोडवेज कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया

Thu, 23 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग व रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड पर बुधवार को एचआईवी, टीबी व अन्य बीमारियों से संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बहादुरगढ़ डिपो के एसएस सतीश लुहाच ने किया। शिविर में 58 यात्री व कर्मचारियों जांच की गई। बहादुरगढ़ के एसएस सतीश लुहाच ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व रोडवेज की तरफ एचआईवी, टीबी व अन्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में यात्रियाें व रोडवेज कर्मचारियों की जांच की गई। लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ लोगों को एचआईवी टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. देव नांदल ने बताया कि शिविर में 58 लोगो की जांच की गई है और लोगों को एचआईवी के बारे में समझाया गया है। इस मौके पर ममता, शशि, वेद, डॉ.स्वीटी अंजना, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें