-फोटो 83 : शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य को जांचते चिकित्सक। स्रोत कोबी
बहादुरगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) द्वारा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सहयोग से उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों व उनके बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें बहादुरगढ़ स्थित डीडीके ग्लोबल हॉस्पिटल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, डॉ. महेश, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. रवि व डॉ. कृतिका उपस्थित रहे।